एचईसी संकट पर 6 यूनियनों की संयुक्त बैठक, ‘एचईसी संयुक्त मोर्चा’ का गठन

Live ख़बर

Rajesh Mohan Sahay

रांची। आज 18 दिसम्बर 2025, गुरुवार को एचईसी की वर्तमान दयनीय स्थिति को लेकर 6 यूनियनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित वेतन, पीएफ, एलआईसी भुगतान, प्रमोशन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से एचईसी को संकट से उबारने के लिए ‘एचईसी संयुक्त मोर्चा’ के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में आरोप लगाया गया कि भेल से आए निदेशकों द्वारा किए गए वादों के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई महीनों से आंशिक या बिना वेतन के कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं, जबकि निदेशकों को नियमित वेतन मिल रहा है। एलआईसी और पीएफ अंशदान में अनियमितता के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ा है।

यूनियनों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संयुक्त मोर्चा निदेशक मंडल से मिलकर आगे की रणनीति तय करेगा। बैठक में एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस), हटिया कामगार यूनियन (एटक), हटिया लोकमंच, एचईसी श्रमिक कर्मचारी ली., एचईसी श्रमिक यूनियन और जनता मजदूर यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

JOIN US