Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
नई दिल्ली, 28 फरवरी 2026: Ministry of Information and Broadcasting ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक “Exploring Society, India and Beyond-PART 2” के संबंध में सभी ऑनलाइन समाचार प्रकाशकों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए परामर्श जारी किया है। यह कदम Supreme Court of India के 26 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में उठाया गया है।
यह आदेश सुओ मोटू रिट याचिका (सिविल) संख्या 1/2026 के तहत पारित किया गया, जो कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान (भाग-2) की पाठ्यपुस्तक से संबंधित है।
तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में संबंधित पुस्तक को सभी भौतिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म से तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को अनुपालन रिपोर्ट शपथपत्र के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि:
- पुस्तक के मुद्रण, प्रकाशन और प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
- डिजिटल माध्यम से प्रसारण भी प्रतिबंधित रहेगा
- समान सामग्री को अन्य शीर्षक या माध्यम से साझा करना भी न्यायालय की अवहेलना माना जाएगा
डिजिटल प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश
मंत्रालय ने सभी ऑनलाइन समाचार पोर्टल और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि पुस्तक या उसके किसी भी अंश, उद्धरण अथवा भाग को साझा या अपलोड न करें।
मध्यस्थों के लिए निर्देश:
- संबंधित वेबलिंक और यूआरएल की पहचान करें
- उपलब्ध सामग्री को तत्काल हटाएं
- आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह परामर्श सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है और इसका उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना है।
