बांकीपुर नामांकन को लेकर भाजपा की रणनीति बैठक

Live ख़बर

– रंजीत प्रसाद सिन्हा : संवाददाता

पटना साहिब के कार्यकर्ताओं से नामांकन सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील, संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा

पटना सिटी, 12 जुलाई: पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खाजेकला सामुदायिक भवन में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर की मासिक बैठक तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक एवं सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जहां जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भारती के नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चुनाव संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने की। संचालन सुरेश सिंह पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने प्रस्तुत किया।

बैठक में प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश कार्यालय मंत्री विनय केशरी, प्रो. दिनेश पटेल, किरण शंकर, नवीन सिन्हा, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, लल्लू शर्मा, कांति केसरी, स्मिता रानी, सुजीत कुशवाहा, मयंक जायसवाल, सन्नी यादव, मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया, पंकज गुप्ता, जितेंद्र कुमार जितू, कौशल अंबष्ट, राहुल राज, महेश पासवान, जितेंद्र मेहता सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Verified by MonsterInsights