मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में रोज 100 से अधिक मरीजों का उपचार

Live ख़बर

– रंजीत प्रसाद सिन्हा : संवाददाता

विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को मिल रही परामर्श एवं उपचार सेवाएं, समय पर जांच कराने की अपील

पटना, 13 जुलाई 2026 | मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी, पटना में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सोसाइटी ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु माधव तथा नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवेश प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में लोग सोसाइटी की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

सोसाइटी के सचिव दिनेश अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने और नियमित जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है।

मीडिया प्रभारी एम. पी. जैन ने बताया कि मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।