मैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम 2013: कैमूर में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Live ख़बर

– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा, कैमूर में मैनुअल स्कैवेंजरों और सीवर मौतों की संख्या शून्य

भभुआ (कैमूर), 25 अगस्त। मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले में सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिनियम के पालन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

समीक्षा के दौरान समिति को अवगत कराया गया कि कैमूर जिले में मैनुअल स्कैवेंजरों और सीवर संबंधी मौतों की संख्या शून्य है। जिला अधिकारी ने इस स्थिति को बनाए रखने के लिए मशीनीकृत सफाई पर जोर दिया। वर्तमान में जिले में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 5 मशीनें उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि हाथों से सफाई की प्रथा पूरी तरह समाप्त रहे।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सभी सफाई कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र जांच आदि) कराने का आदेश दिया। सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे कर्मियों के लिए पीपीई किट (PPE Kit) और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन सभी निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Verified by MonsterInsights