आईआईएम बोधगया में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

400 विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

बोधगया, 1 सितंबर 2026: मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार की ओर से भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बोधगया में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष जागरूकता सत्र में लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर एसपी एएनटीएफ राजेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

कार्यक्रम में बिहार पुलिस की ओर से एसपी एएनटीएफ राजेश कुमार, एएसपी इमरान परवेज, डीएसपी रमेश कुमार मिश्रा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं आईआईएम बोधगया की ओर से निदेशक डॉ. विनिता सिंह सहाय, चेयरपर्सन आईपीएम डॉ. अर्चना पात्रो, चेयरपर्सन एमबीए डॉ. आशीष शर्मा, सीएओ आकाश प्रियदर्शी और एसएओ-प्रोग्राम्स प्रियंका दीपक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।