– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बीएमएस कार्यालय में हुआ आयोजन, संगठन की एकजुटता और मजबूती पर दिया गया बल
बोकारो थर्मल, 1 सितंबर 2026: बोकारो थर्मल स्थित बीएमएस कार्यालय में मंगलवार को सनातन रक्षा संघ का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के बारह नामों के मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भूपेन भारत, हरे राम यादव, राजदेव सिंह, सुमंत बरनवाल और वकील महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
समारोह में सदस्यों ने संगठन के निरंतर विकास, मजबूती और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। वरिष्ठ सदस्य भूपेन भारत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है; जिस प्रकार जगी हुई चींटी सोए हुए हाथी से भी अधिक बलवान होती है, उसी तरह संगठित समाज हर चुनौती का सामना कर सकता है।
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजू चेल, अनिल बहल, प्रेम मथुरा शर्मा, दीपक वर्मा, रवि चंद्रन और डॉ. विश्वास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
