टीबी मुक्त भारत अभियान: राज्यपाल ने मरीजों को बांटी फूड बास्केट

Live ख़बर

-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

निक्षय मित्र के रूप में मरीजों को लिया गोद, नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की दी सलाह

पटना, 23 सितंबर 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को बिहार लोक भवन में टीबी (क्षयरोग) के मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘निक्षय मित्र’ के रूप में इन सभी टीबी मरीजों को गोद लिया है।

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने नियमित रूप से निर्धारित दवा और पौष्टिक आहार लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दवा के अनवरत सेवन, संतुलित खान-पान और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वे पूरी तरह टीबी मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने मरीजों को विशेष रूप से सचेत किया कि वे इलाज के दौरान अथवा चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी परिस्थिति में दवा लेना बंद न करें।

कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी व कर्मचारी, फूड बास्केट प्राप्त करने वाले मरीज तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Verified by MonsterInsights