-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
दिनकर गोलंबर पर आयोजित हुआ राजकीय समारोह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पटना, 23 सितंबर 2026। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने दिनकर गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्रीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर राष्ट्रकवि के साहित्यिक योगदान को याद किया।
राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा पारंपरिक आरती-पूजन संपन्न किया गया तथा राष्ट्रभक्ति व दिनकर की रचनाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई।
