बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नया मोड़ मारपीट कांड में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Live ख़बर

-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

चाय दुकान विवाद में दर्ज परस्पर प्राथमिकियों के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अन्य की तलाश जारी

बोकारो, 22 सितंबर 2026। नया मोड़ स्थित एक चाय दुकान के पास 19 सितंबर को दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाने में परस्पर आवेदन दिए गए थे। प्रथम पक्ष के सनोज कुमार के आवेदन पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 205/2026 तथा द्वितीय पक्ष के अमित कुमार सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 206/2026 दर्ज की गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने 21 सितंबर की रात और 22 सितंबर को सघन छापेमारी कर कांड के नामजद व प्राथमिक अभियुक्तों को दबोच लिया

कांड संख्या 205/2026 में नामजद सेक्टर-8 जय प्रकाश नगर (थाना हरला) निवासी राहुल शर्मा (34 वर्ष) और सेक्टर-4/जी निवासी शुभम कुमार दास उर्फ बाबू हंटर (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वहीं कांड संख्या 206/2026 में सेक्टर-8/ए कालीबाड़ी खटाल (थाना हरला) निवासी जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा, पूर्व से दर्ज एक अन्य पुराने मामले (कांड संख्या 168/2026) में कोऑपरेटिव कॉलोनी (थाना बीएस सिटी) निवासी जय प्रकाश सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

Verified by MonsterInsights