जर्जर मकान में रहने को मजबूर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महिमा उरांव

Live ख़बर

– राजेश मोहन सहाय की रिपोर्ट

पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी को शीघ्र पक्का मकान दिलाने की पहल शुरू

तुपुदाना, 1 सितंबर 2026: सोदाग पंचायत अंतर्गत बगीचा टोली की रहने वाली पैरा थ्रो बॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महिमा उरांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जर्जर खपरैल मकान में रहने को विवश हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाने वाली इस प्रतिभावान खिलाड़ी के घर की स्थिति बेहद चिंताजनक है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और दीवारों में दरारें आने के कारण मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय मुखिया पतरस तिर्की ने महिमा उरांव के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलना बेहद जरूरी है। खिलाड़ी को शीघ्र पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत कर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित पक्का मकान मुहैया कराया जा सके।

Verified by MonsterInsights