समस्तीपुर में तीन मंजिला भवन के बेसमेंट से 318 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मद्यनिषेध व स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और बिथान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशामुक्त बिहार अभियान को बड़ी सफलता

समस्तीपुर, 04 सितंबर 2026: मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिथान थाना क्षेत्र में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा स्थानीय बिथान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए एक तीन मंजिला आवासीय भवन के बेसमेंट से लगभग 318 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।

छापेमारी के दौरान मौके से मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी एवं अवैध कारोबार में लिप्त 3 अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अग्रतर अनुसंधान व कार्रवाई जारी है।

मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान ‘नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

Verified by MonsterInsights