WJAI ने बनाई तकनीकी समिति

Live ख़बर

– Santosh Kr. Srivastav : Editor in Chief & Publisher

Web Journalist’s Technical Committee डिजिटल पत्रकारिता को देगी तकनीकी, साइबर और कानूनी मजबूती

पटना, 14 अगस्त। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में Web Journalist’s Technical Committee (WJTC) का गठन किया है। समिति का गठन WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद किया गया है।

समिति को डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े तकनीकी, साइबर सुरक्षा, कानूनी, वित्तीय और पेशेवर विषयों पर विशेषज्ञ सहयोग उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

लव कुमार सिंह बने चेयरमैन

WJTC की जिम्मेदारी लव कुमार सिंह को चेयरमैन के रूप में सौंपी गई है। समिति में सूचना प्रौद्योगिकी, वरिष्ठ पत्रकारिता, साइबर लॉ एवं अफेयर्स, वित्तीय प्रबंधन तथा कानूनी मामलों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

समिति के मानद सदस्यों में ई. मृत्युंजय कुमार शर्मा, ई. मयंक कुमार और रोहित को Member IT, नलिनी भारद्वाज को Member Senior Journalist, ऋषि कुमार शर्मा को Member Cyber Law & Affairs, अमित कुमार को Member Financial Management तथा संतोष झख को Member Legal बनाया गया है।

WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव मधूप मणि पिक्कू समिति में Ex-officio Members के रूप में शामिल रहेंगे।

तकनीकी दक्षता और साइबर सुरक्षा पर जोर

WJAI के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा कि डिजिटल मीडिया का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में तकनीकी दक्षता, साइबर सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और डिजिटल पत्रकारों की पेशेवर क्षमता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि WJTC इन क्षेत्रों में संगठन को आवश्यक तकनीकी और विशेषज्ञ सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। समिति के गठन से डिजिटल पत्रकारों को बदलती तकनीक और डिजिटल मीडिया की चुनौतियों के अनुरूप अपनी कार्यक्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा का प्रयास

WJAI ने राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमितियों के सदस्यों को समिति के गठन पर बधाई दी। संगठन ने विश्वास जताया कि WJTC वेब पत्रकारिता को नई तकनीकी ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके क्षमता-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समिति के गठन को डिजिटल पत्रकारिता में तकनीकी और पेशेवर मानकों को मजबूत करने की दिशा में संगठन की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।