गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी में समारोह, रांची में 6 बजे से 10 बजे रात तक बदलेगा ट्रैफिक

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

रांची | 25 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इस वर्ष भी परंपरागत रूप से रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। सोमवार सुबह 9 बजे महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ ही कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। समारोह को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत 25 जनवरी से 26 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर की यातायात व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय

  • गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
  • रांची शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
  • बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहन केवल निर्धारित मार्गों से ही आ सकेंगे

भारी वाहनों के ठहराव की व्यवस्था

  • चाईबासा–खूंटी रोड से आने वाले वाहन: बोड़ेया
  • गुमला–सिमडेगा मार्ग से आने वाले वाहन: कटहल मोड़
  • जमशेदपुर से आने वाली बस/ट्रक: दुर्गा सोरेन चौक
  • कांके–पतरातू मार्ग से आने वाले वाहन: लॉ यूनिवर्सिटी
  • बूटी मोड़–कोकर बरियातू मार्ग: बूटी मोड़
  • बूटी मोड़–कोकर खेलगांव मार्ग: खेलगांव चौक
  • तिलता चौक (रिंग रोड) से पिस्का मोड़ की ओर आने वाले वाहन: पंडरा बाजार

इन क्षेत्रों में रहेगा विशेष ट्रैफिक नियंत्रण

  • बिरसा चौक
  • कटहल मोड़
  • आईटीआई मोड़
  • दुर्गा सोरेन चौक
  • सदाबहार चौक
  • लॉ यूनिवर्सिटी
  • बूटी मोड़
  • खेलगांव चौक

वीवीआईपी और अतिथियों के लिए मार्ग

राज्यपाल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद-विधायक तथा केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी केवल निर्धारित वीवीआईपी मार्गों से ही समारोह स्थल तक पहुंचेंगे। इन मार्गों पर आम नागरिकों का आवागमन सीमित रहेगा।

पार्किंग की व्यवस्था

  • वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे
  • पदाधिकारियों के वाहन: पितांबर पार्क / ऑक्सीजन पार्क के पास
  • नारंगी पास वाहन: मुख्य मंच के पश्चिम दिशा में
  • मीडिया कर्मी: हॉकी स्टेडियम के पास आर्मी ग्राउंड
  • आम वाहन: टीआरआई मैदान के सामने

प्रवेश के लिए निर्धारित गेट

मोरहाबादी क्षेत्र में केवल ड्रॉप गेट नंबर 01, 02, 04, 05, 07, 11, 12 और 13 से ही वाहनों का प्रवेश होगा। अन्य सभी रास्तों से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मोरहाबादी क्षेत्र में जाने से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

JOIN US