बोकारो में कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

बोकारो | 06 जनवरी 2026

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर में लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई।

05 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि बबलु राम उर्फ भाटिया किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में बोकारो शहर में घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए बोकारो शहर में कोर्ट के बाहर घूम रहे बबलु राम उर्फ भाटिया को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बोकारो शहर में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: बबलु राम उर्फ भाटिया
  • उम्र: 30 वर्ष
  • पिता: स्वर्गीय राजू राम
  • पता: कथारा बाजार, सब्जी मंडी डोमपाड़ा
  • थाना: बीटीपीएस
  • जिला: बोकारो

बरामद सामान

  • एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप
  • लैपटॉप का चार्जर
  • चांदी की पायल 9 जोड़ी (लगभग 1 किलोग्राम)
  • ताला और अलमीरा तोड़ने वाला लोहे का औजार

आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 134/23 (धारा 457/380)
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 157/21 (धारा 356/379/34)
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 230/21 (धारा 356/382/34)
  • दुग्दा थाना कांड संख्या 76/23 (धारा 380/411/34)
  • बीटीपीएस थाना कांड संख्या 02/22 (धारा 457/380/34)
  • पींड्राजोरा थाना कांड संख्या 51/21 (धारा 379/461/411)
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 257/25 (बीएनएस)
  • बीएस सिटी थाना कांड संख्या 265/25 (बीएनएस)

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहा है और उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

  • थाना प्रभारी बीएस सिटी: सुदामा कुमार दास
  • थाना प्रभारी सेक्टर-12: सुभाष चन्द्र सिंह
  • थाना प्रभारी सेक्टर-4: संजय कुमार
  • सहायक अवर निरीक्षक: महती बोयपाय, नीरज सेठ, गुल्टन मिस्त्री, जितेश कुमार
  • पुलिसकर्मी: सुरेन्द्र राम, बिगावन सिंह, मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, योगेन्द्र कुमार रजक, प्रफुल कुमार मंडल, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोकारो शहर में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

JOIN US