पटना में बालू माफिया का आतंक! DSP की गाड़ी को ट्रक से कुचलने की कोशिश

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

पटना | 27 जनवरी 2026

पटना में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने पहले एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया और फिर फरार होने के दौरान दानापुर SDPO-2 की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। यह सनसनीखेज घटना बिहटा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई, जिसमें DSP अमरेंद्र कुमार झा बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज पर बालू से लदा ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार में आ रहा था। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

फरार होते ट्रक ने DSP की गाड़ी को मारी टक्कर

बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रक चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान दानापुर अनुमंडल के DSP अमरेंद्र कुमार झा सरकारी वाहन से बिहटा की ओर आ रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक को देखकर सरकारी वाहन चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में सीधे सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि DSP पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानबूझकर टक्कर का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक ने रास्ता साफ करने और भागने के लिए जानबूझकर सरकारी वाहन को टक्कर मारी। घटना के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने तेजी से मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु:

  • बालू लदे ट्रक ने पहले बाइक सवार युवक को कुचला
  • फरार होते समय DSP की सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर
  • DSP अमरेंद्र कुमार झा पूरी तरह सुरक्षित
  • ट्रक चालक हिरासत में, वाहन जब्त
  • घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
  • अवैध बालू ढुलाई की आशंका, दस्तावेजों की जांच शुरू

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ट्रक कहां से बालू लेकर आ रहा था और उसके पास वैध कागजात थे या नहीं। प्रारंभिक जांच में अवैध बालू ढुलाई की आशंका जताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर बालू माफिया और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

JOIN US