Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
रांची, 28 फरवरी 2026: Central Coalfields Limited (सीसीएल) मुख्यालय, रांची में फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय से सेवानिवृत्त 3 कर्मियों को औपचारिक रूप से विदाई दी गई, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 123 कर्मियों को सम्मानपूर्वक सेवा-निवृत्ति दी गई।
सीसीएल मुख्यालय के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से भी कर्मियों ने अपनी सेवाएं पूर्ण कीं।
क्षेत्रवार सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या:
- बरका-सयाल – 16
- पिपरवार – 10
- अरगड़ा – 7
- एनके क्षेत्र – 9
- राजहरा – 1
- सीडब्ल्यूएस – 3
- कुजू – 4
- हजारीबाग – 6
- बी एंड के – 10
- कथारा – 22
- ढोरी – 20
- रजरप्पा – 10
- गिरिडीह – 1
- केंद्रीय अस्पताल, रामगढ़ – 1
लघु फिल्म में झलकी सेवाकाल की स्मृतियाँ
मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ और यादगार पल साझा किए। यह प्रस्तुति सभी उपस्थितजनों के लिए भावुक क्षण लेकर आई।
मुख्यालय से सेवानिवृत्त कर्मियों में बृज मोहन रजक (लेखपाल, एम एंड एस विभाग), गीता सिंह (लिपिक ग्रेड-1, मानव संसाधन विभाग) और बंधन ऊरांव (हेड सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी विभाग) शामिल रहे।
अगली पारी के लिए शुभकामनाएँ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर उपस्थित रहे। संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन के लिए यह गर्व का विषय है कि कर्मियों ने निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
उन्होंने यह भी आह्वान किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मी अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान एवं जनकल्याण में करें तथा जीवन की अगली पारी को संतुलित और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाएं।
समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन सीसीएल परिवार में सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता की परंपरा का प्रतीक बनकर उभरा।
