– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के चहेते नेता, सादगी और विकास कार्यों में सक्रियता से अर्जित की लोकप्रियता
बाढ़/पटना। सरल स्वभाव, मृदुभाष्यता, कुशल व्यवहार और हर किसी से मुस्कुराकर मिलने की कला ही राणा सिंह चौहान की मुख्य पहचान है। पटना जिले के अतिप्राचीन अनुमंडल एवं एनटीपीसी परियोजना प्रभावित पंचायत नवादा (महम्मदपुर गांव) निवासी राणा सिंह चौहान बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा में निरंतर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। अपने ओजस्वी वक्तव्य और सामाजिक सरोकार के बल पर उन्होंने क्षेत्र के हर धर्म और समुदाय के लोगों के बीच गहरी पैठ बनाई है।
जनता दल (यूनाइटेड) से सक्रिय रूप से जुड़े राणा सिंह चौहान को मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) का करीबी माना जाता है। चर्चित समाजसेवी श्याम सिंह के पुत्र राणा सिंह चौहान युवाओं के साथ-साथ असहाय एवं कमजोर वर्गों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने के कारण क्षेत्र की जनता के बीच उनकी विशेष साख है।
क्षेत्रीय समीकरणों से परे, सादगी और सहजता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुँचे, तो वे प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान कराने का प्रयास करते हैं। चाहे कोई सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या साहित्यिक आयोजन हो, निमंत्रण मिलते ही वे बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के बीच पहुँचते हैं। यही कारण है कि जहाँ भी वे जाते हैं, उनके समर्थकों और चाहने वालों का तांता लग जाता है।

