अपर्णा भारती ने संभाली इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा की कमान

Live ख़बर

रंजीत प्रसाद सिन्हा की रिपोर्ट

पदस्थापना समारोह में सेवा कार्यों की धूम: जरूरतमंदों को ई-रिक्शा, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

पटना, 01 सितंबर 2026: इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा का पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष अपर्णा भारती और उनकी कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार थीं।

इस अवसर पर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया। क्लब ने पटना के जनार्दन घाट पर ‘पूजा बैंक’ का निर्माण कराया है, ताकि पूजन सामग्री को गंगा में प्रवाहित होने से रोककर नदी को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। वहीं ईस्ट एंड वेस्ट हाई स्कूल में छात्राओं के लिए ‘फिट गर्ल’ प्रोजेक्ट के तहत जिम रूम, खेल सामग्री और एक मेगा हेल्थ कैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जीविकोपार्जन और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह के दौरान जरूरतमंदों को एक ईको पिकअप वैन, दो ई-रिक्शा, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन, छाते और एक दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर प्रदान की गई। नई अध्यक्ष अपर्णा भारती ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प दोहराया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ कई प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।