– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बोकारो जनरल अस्पताल में शिविर का आयोजन, सदस्यों ने 22 यूनिट रक्त किया दान
बोकारो, 1 सितंबर 2026: सामाजिक संस्था ‘कर्ण समागम’ बोकारो ने मंगलवार को अपना स्थापना दिवस रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया। बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के रक्त केंद्र में आयोजित इस शिविर में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) विभूति भूषण करुणामय, निदेशक डॉ. अनिंदो मंडल, बीजीएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और कर्ण समागम के अध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से किया।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से मिहिर चंद्र कंठ, अमरनाथ लाल दास, परिणव कुमार, संजय कुमार कर्ण, अविनाश कुमार, सुमन कुमार कर्ण, अनूप रंजन, बी.एल.डी. रमण, धनंजय कुमार दास, रूपेश कुमार, निहार चंद्र कंठ, नूतन बाला कर्ण और सुप्रिया कंठ शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मल्लिक, सिद्धेश नारायण दास, कार्यक्रम अधिकारी रंजन कुमार कर्ण, डॉ. सुधांशु और महिला कर्ण गोष्ठी की अध्यक्षा पुष्पा रानी कर्ण ने रक्तदाताओं का आभार जताया।
