– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेरमो बीडीओ ने की मामलों की समीक्षा, ग्रामीणों को निष्पक्ष समाधान का दिया भरोसा
बोकारो थर्मल, 1 सितंबर 2026: गोविंदपुर ‘डी’ पंचायत सचिवालय में मंगलवार को एसआईआर (SIR) नोटिस के मामलों को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुनवाई में पहुंचे बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार का पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया चंदना मिश्रा ने उन्हें शाल भेंट कर स्वागत किया।
जनसुनवाई के दौरान बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि एसआईआर नोटिस से जुड़े सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी निर्णय पूरी निष्पक्षता, नियमों और ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सीधी सुनवाई से ग्रामीणों को अपनी बात रखने का सुगम अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं का त्वरित निष्पादन संभव हो पाता है।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय, दीपक लोहरा, प्रदीप यादव, सुमित यादव, राजू पंडित, मो. जावेद, रिंकी कुमारी और अनिल सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
