बाढ़ के बेढ़ना गांव में जहरीली शराब से हुए चार लोगों की मौत पर मृतकों के परिजनों के बीच पहुंचे मोकामा के विधायक अनंत सिंह

Live ख़बर

– एस.एन. चतुर्वेदी, रिपोर्ट

भावुक होकर ने मृतक के परिजनों को संवेदना व्यक्त कर तत्काल आर्थिक सहायता कर हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा

पटना/बाढ़, 02 सितम्बर : मोकामा के चर्चित बाहुबली विधायक एवं बाढ़ के नादावां गांव निवासी छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली जद(यू) विधायक अनंत कुमार सिंह यूं ही लोकप्रिय नही हैं बल्कि अपने खास अंदाज में काम करते हैं। विधायक अनंत सिंह ने पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेढ़ना सैदपुर गांव में दो दिन पहले रविवार को जहरीली शराब पीने से हुए चार युवकों की मौत पर गहरी शोक – संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

सरकार की पुलिस अभी चारों मृतकों की मौत की डिसाइड करने में ही उलझी है और लोग इस घटना पर तरह – तरह की अटकलें लगाने में ब्यस्त हैं, इसी बीच विधायक अनंत सिंह बेढ़ना सैदपुर गांव मृतकों के घरों के दरवाजे पर परिजनों के बीच पहुंच गए, जहां पिछले 48 घंटे से चूल्हा नहीं जला है और आंखों के आंसू नहीं सूखे हैं।

अनंत सिंह सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, वो सिर्फ आंखों के आंसू नहीं पोछे बल्कि तत्काल नगद आर्थिक मदद की और मृतकों के परिजनों के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाने सहित हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। रॉबिन हुड छवि वाले विधायक अनंत सिंह अपने क्षेत्र और आसपास के इलाके में जानते हैं क्यों फेमस है क्योंकि बिना जाति और धर्म पूछे लोगों की मदद किया करते हैं, विशेषकर गरीब लोगों की।

मोकामा और बाढ़ विधान सभा क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे बिहार के जो कोई लोग उनसे मिलने या फिर अपनी समस्या लेकर उनके पटना आवास पर चले जाते हैं, उन्हें यानि जनता मालिक को विधायक अनंत सिंह सम्मान के साथ हर संभव मदद के लिए तैयार रहने के साथ हीं जरूरतमंदों कोआर्थिक मदद भी करते हैं। बिहार में विधायक अनंत सिंह ही ऐसे एकलौते राजनेता हैं जो सिर्फ विधायक, मंत्री सांसद होने के कारण फेमस नहीं हैं बल्कि बिना किसी पद पर रहे भी वे लोगों के लिए सदैव खड़े रहते हैं और यही कारण है कि प्रायः सभी लोग भी वैसे ही उनसे खूब प्यार करते हैं। सर्वविदित हैं विधायक अनंत सिंह ही एक ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव भी उनके मोकामा विधान सभा क्षेत्र के जनता मालिक ही लड़ता है।