झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क हादसे में निधन

Live ख़बर

-राजेश मोहन सहाय की रिपोर्ट

जमशेदपुर हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताई गहरी संवेदना

रांची, 24 सितंबर 2026। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का एक भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। यह हृदयविदारक हादसा जमशेदपुर स्थित हाइवे पर घटित हुआ, जिसमें तृषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अंततः उनका निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस अत्यंत दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की तथा गहरी संवेदना व्यक्त की।

मंत्री की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Verified by MonsterInsights