जीनियस किड्स प्ले स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव: 550 बच्चों ने दिखाया एबेकस में हुनर

Live ख़बर

–लाइव ख़बर नेशन || राजेश मोहन सहाय

रांची में नन्हे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन, 22 छात्र दीक्षांत प्रमाण पत्र से सम्मानित

रांची, 2 अक्टूबर 2026: जीनियस किड्स प्ले स्कूल की 15 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा पूरी होने के अवसर पर गुरु नानक स्कूल के सभागार में 15वें वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एबेकस प्रतियोगिता में 550 बच्चों ने अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से 22 बच्चों को दीक्षांत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य कुलम की पूर्व प्राचार्या सुजाता कौर और डॉ. विक्टर जेडेक द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों ने मंच पर बच्चों के आत्मविश्वास, अद्भुत प्रतिभा और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरा सभागार बच्चों के मनमोहक प्रदर्शन से तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Verified by MonsterInsights