चंद्रपुरा में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश: जगन्नाथ व हनुमान मंदिर समेत दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Live ख़बर

 -लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

पुलिस कार्रवाई में बैट्री, मोबाइल, तेल और औजार बरामद; चंद्रपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बोकारो, 05 अक्टूबर: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मंदिरों और दुकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर चोरों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है। 3-4 अक्टूबर की रात स्टेशन रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने, सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने, राजेश कुमार राय की कैटल फीड दुकान का शटर तोड़कर सामान चुराने, वाहनों की बैट्री, मोबाइल फोन और पाइप साइड हनुमान मंदिर में चोरी की कोशिश को लेकर मुख्य पुजारी संतोष कुमार पंडा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 114/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (21 वर्ष, पिता शिवा गंझू) और उदय कुमार (26 वर्ष, पिता जोगेंद्र राम), दोनों निवासी पश्चिम पल्ली, चंद्रपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एक्साइड व एमरॉन की 2 बैट्री, एक ड्रिल मशीन, 2 हथौड़े, लोहे का पाइप, 2 कॉयल तांबे का तार, वीवो मोबाइल फोन, 12 पैकेट बिस्कुट और 7 पैकेट महाकोश रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद किया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सूरज कुमार के खिलाफ चंद्रपुरा और धनबाद रेल थाने में चोरी के 5 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि उदय कुमार के खिलाफ भी चंद्रपुरा थाने में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights