पटना स्नातक MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में विधायक अनंत सिंह का रोड शो, फतुहा से बख्तियारपुर तक उमड़ा जनसैलाब

Live ख़बर

 -लाइव ख़बर नेशन || एस०एन०चतुर्वेदी

जगह-जगह फूलमालाओं और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत, बाल्मीकि सिंह के साथ स्नातक मतदाताओं से की समर्थन की अपील

पटना, 07 अक्टूबर 2026 : बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए विधायक अनंत सिंह ने फतुहा से लेकर बख्तियारपुर तक विशाल रोड शो और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूरे मार्ग में समर्थकों और आम लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

रोड शो की शुरुआत फतुहा से हुई, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद काफिला खुसरूपुर प्रखंड के गोविंदपुर और बैकुंठपुर पहुंचा, जहां स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया। कई जगहों पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से काफिले पर पुष्प वर्षा कर माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।

इस व्यापक जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधान पार्षद और जन सुराज नेता बाल्मीकि सिंह भी विधायक अनंत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए। नेताओं ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद साधा और जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नेताओं की एकजुटता और समर्थकों के उत्साह से इलाके का सियासी तापमान पूरी तरह गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights