टीबी मरीजों को राज्यपाल ने बांटे फूड बास्केट

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्यपाल ने मरीजों को लिया गोद, नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की दी सलाह

पटना, 24 अगस्त। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में टीबी रोगियों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। राज्यपाल ने अभियान के तहत ‘नि-क्षय मित्र’ के रूप में टीबी मरीजों को गोद लिया है। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी।

राज्यपाल ने कहा कि बीमारी में राहत मिलने के बावजूद चिकित्सक की सलाह के बिना दवा लेना बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने टीबी मरीजों से उपचार के दौरान नियमित रूप से निर्धारित दवाओं का सेवन करने तथा पौष्टिक आहार लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। राज्यपाल ने अभियान के माध्यम से टीबी रोगियों की सहायता और उनके उपचार के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर सबीहा हसन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, फूड बास्केट प्राप्त करने वाले टीबी मरीज तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Verified by MonsterInsights