बोकारो में पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए

Live ख़बर

-लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

CEIR पोर्टल की मदद से अभियान जारी: 6 महीने में 684 फोन बरामद, 3 केस दर्ज

बोकारो, 25 अक्टूबर: बोकारो जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बढ़ती शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 57 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद सभी फोन धारकों को थाने बुलाकर पहचान की पुष्टि की गई और उनके मोबाइल सकुशल वापस सौंप दिए गए।

यह अभियान चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर और मुख्यालय क्षेत्र के थानों में 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, पिछले 6 महीनों के भीतर जिले की पुलिस कुल 684 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचा चुकी है। वहीं, फोन चोरी के मामलों में 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Verified by MonsterInsights