– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जुटेंगे 300 से अधिक वैश्विक ब्रांड्स, 130 से ज्यादा नए उत्पाद होंगे लॉन्च
मुंबई, 26 अगस्त: भारत का सबसे बड़ा प्रोफेशनल ऑडियोविजुअल (Pro AV) और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी ट्रेडशो ‘InfoComm India 2026’ आगामी 16 से 18 सितंबर तक मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JWCC) में आयोजित किया जाएगा। इस बार यह ट्रेडशो अब तक के अपने सबसे बड़े स्वरूप में 10,600 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले पांच हॉलों में आयोजित होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक बड़ा है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 300 से अधिक वैश्विक ब्रांड्स और 14,000 से अधिक उद्योग पेशेवर हिस्सा लेंगे। साथ ही 80 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा संचालित 40 से ज्यादा ज्ञानवर्धक सत्रों वाले समिट का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में BenQ, Crestron, Epson, Harman, Shure और Vega जैसे प्रमुख प्लैटिनम पार्टनर्स के साथ 40 से अधिक नए प्रदर्शक शामिल होंगे। सभी प्रदर्शक मिलकर 130 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च करेंगे, जिनमें एआई-सक्षम सहयोग उपकरण (AI Tools), इमर्सिव एक्सपीरियंस वातावरण, एलईडी डिस्प्ले, प्रोजेक्शन सिस्टम और स्मार्ट क्लासरूम व वर्कप्लेस समाधान प्रमुख हैं।
ऑडियोविजुअल एंड इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस एसोसिएशन (AVIXA) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत चीन को पीछे छोड़कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ Pro AV बाजार बन चुका है। आयोजन में पिछले वर्ष के लोकप्रिय आकर्षण—’स्मार्ट टेक स्टेज’ और ‘AVIXA CTS ट्रेनिंग’—भी शामिल रहेंगे। उद्योग से जुड़े पेशेवरों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो चुका है।

