– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
मीठापुर कबीरपंथी आश्रम में जन्माष्टमी पर पहुंचे भाजपा नेता, मंदिर विकास में हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
पटना, 04 सितंबर 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पहुंचने पर आश्रम के महंत ब्रजेश मुनि ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। महंत ने उन्हें आश्रम की धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों सहित कबीर साहेब की विचारधारा के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी समाज को सत्य, सद्भाव, मानवता और आध्यात्मिक चेतना की दिशा प्रदान करती है। उनका संदेश वर्तमान दौर में भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने मीठापुर स्थित कबीर साईं मंदिर को जन-आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके विकास और आवश्यक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यों के प्रति दायित्व निभाना उनका कर्तव्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के साथ सद्गुरु कबीर के आध्यात्मिक संदेशों को याद किया।
