रांची आइडल का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को: सेंट जेवियर्स कॉलेज में सजेगी संगीत की महफिल

Live ख़बर

–लाइव ख़बर नेशन || राजेश मोहन सहाय

शहर की उभरती प्रतिभाओं के बीच सुरों का महामुकाबला, मशहूर हस्तियां तय करेंगी विजेता का फैसला

रांची, 3 अक्टूबर 2026: शहर के उभरते गायकों को पहचान दिलाने वाली प्रमुख संगीत प्रतियोगिता ‘रांची आइडल’ का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। यह अंतिम मुकाबला सेंट जेवियर्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से शुरू होगा। कठिन चरणों और कड़ी मेहनत को पार कर अंतिम दौर में पहुंचे फाइनलिस्ट मंच पर अपनी गायकी का हुनर दिखाएंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गायक को ‘रांची आइडल’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और आसपास के इलाकों की संगीत प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना तथा युवाओं को संगीत के क्षेत्र में करियर संवारने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विजेताओं का चयन करने के लिए मनोरंजन जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां निर्णायक मंडल में शामिल होंगी। इनमें सीसॉ एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर असलम खान, अभिनेत्री प्रिया वर्मा और जी बांग्ला की विजेता डोयेल गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। संगीत और मनोरंजन से सजी यह शाम शहर की सांस्कृतिक प्रगति को भी नई ऊर्जा देगी।

Verified by MonsterInsights