भोजपुरी फिल्म ‘ये हैं स्वर्ग हमारा’ 30 अगस्त को आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज़

Live ख़बर

भोजपुरी फिल्म ‘ये हैं स्वर्ग हमारा’ 30 अगस्त को आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव रूप से रिलीज़ होने जा रही है। यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।

दुर्गेश सिंह राजपूत ने बताया कि दर्शकों को इस फिल्म की डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म का शीर्षक, ‘ये हैं स्वर्ग हमारा’, इसकी कहानी की ओर इशारा करता है, जो पूरी तरह से सामाजिक, पारिवारिक और मनोरंजक है। यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का भरपूर मिश्रण है।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक मुरली लालवानी हैं। इसमें प्रमुख कलाकारों में कुणाल सिंह, विमल पांडेय, राज यादव, सौरभ शर्मा, रूपा मिश्रा, उमेश सिंह, अंकिता, रिद्धिमा सिंह, राजा भोजपुरिया, अर्जुन सिंह, सीमा गुप्ता, बाला साहब खलनायक, अनु मौर्या, लकी पाटिल, नवनीत, मनीष कुमार, जय यादव और अन्य ने अभिनय किया है।

JOIN US

Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher

Verified by MonsterInsights