बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल का नक्सल एवं अपराध के विरुद्ध बड़ा अभियान: एक महीने में कई मुठभेड़, गिरफ्तारियां और जब्ती

Subscribe & Share

पटना, 11 अप्रैल 2025: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दिनांक 01 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक राज्य में नक्सली और आपराधिक तत्वों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। इस एक महीने से अधिक चले अभियान में एसटीएफ को महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं, जिनका विस्तृत विवरण निम्नवत है:

  1. कुल नक्सली/अपराधी के साथ पुलिस मुठभेड़: 04
  2. मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों की संख्या: 01
  3. मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की संख्या: 01 (₹1,00,000/- का घोषित इनामी)
  4. कुल गिरफ्तार नक्सली (घोषित इनामी सहित): 17 (₹1,00,000/- का घोषित इनामी नक्सली-01)
  5. कुल गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी (घोषित इनामी सहित): 137
    • ₹2,00,000/- घोषित इनामी अपराधी: 01
    • ₹1,00,000/- घोषित इनामी अपराधी: 01
    • ₹50,000/- घोषित इनामी अपराधी: 06
    • ₹25,000/- घोषित इनामी अपराधी: 06
    • गिरफ्तार ज्वच 10/20 अपराधी: 17
    • दूसरे राज्यों के गिरफ्तार नक्सली/अपराधी की संख्या: 05
  6. कुल रेगुलर हथियारों की बरामदगी (AK-47 सहित): 04 (AK-47 – 01, SLR – 03)
  7. कुल रेगुलर हथियारों की बरामदगी: 04
  8. कुल देशी हथियारों की बरामदगी: 32
  9. कुल जिन्दा कारतूस की बरामदगी: 986
  10. कुल खाली खोखा की बरामदगी: 51
  11. लूट का बरामद सोना: 33.69 ग्राम (चेन – 02 पीस, रिंग – 02 पीस)
  12. कुल डेटोनेटर की बरामदगी: 06
  13. कुल विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी: 01 केन बम (05 किग्रा), 02 आईईडी (02 किग्रा), 02 ग्रेनेड

बिहार पुलिस का विशेष कार्य बल राज्य में नक्सलवाद और अपराध को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगा।


Santosh Srivastava “Anjaan Jee”

× Subscribe