पटना में ‘धार्मिक न्यास समागम’ का आयोजन

Live ख़बर

Anjaan Jee :
Editor in Chief & Publisher

पटना, 18 सितंबर 2025 – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, सदस्य सायन कुणाल और बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित कई अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Verified by MonsterInsights