संविधान दिवस पर GNSU में एनसीसी–एनएसएस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर NCC एवं NSS इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कुलपति डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, सिद्धांतों और उसके व्यावहारिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि – “भारतीय संविधान केवल देश की सर्वोच्च विधिक संरचना ही नहीं, बल्कि यह भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाला आधार स्तंभ है।”

उन्होंने छात्रों से संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

छात्रों को दिलाया गया संविधान पालन का संकल्प

कार्यक्रम में डीन, विधि संकाय डॉ. विनोद ने संविधान में निहित कानूनों एवं नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति के साथ संविधान के पालन का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. मयंक कुमार राय द्वारा किया गया।

Verified by MonsterInsights