Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
बोकारो, 21 दिसंबर 2025 : धनबाद जिले में ठगी के एक संगठित मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.12.2025 को कनराम नैन रोज, कारनगढ़, धनतर, कतरास, जिला धनबाद की निवासी जंबती विग्ना की ओर से आरोप लगाया गया था कि संकल्प कुमार नामक व्यक्ति ने छलपूर्वक उनके सोने-चांदी के गहने एवं करीब 2 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए।
इस संबंध में दिनांक 16.12.2025 को कतरास थाना कांड संख्या 1240/2025 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
तकनीकी शाखा एवं मोबाइल सर्विलांस की सहायता से जांच के क्रम में यह सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक मैनेजर, सरकारी अधिकारी अथवा सचिवालय कर्मी बताकर भोली-भाली महिलाओं को अपने झांसे में लेता था और उनके गहने व नकदी हड़प लेता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य अभियुक्त संकल्प कुमार उर्फ मोलू, पिता जितेन्द्र सिंह, निवासी कुतुहा, थाना फतुहा राणा टोला, जिला पटना (बिहार) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गोविंदपुर, पटना स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से ठगी के गहने बरामद किए गए। साथ ही ज्वेलर्स दुकान के कर्मचारी सुधाकांत सोनी (उम्र लगभग 23 वर्ष), पिता केदार नाथ, निवासी गोतीपुर, थाना फतुहा, जिला पटना (बिहार) को भी गिरफ्तार किया गया।
बरामद एवं जब्त सामान:
- ₹1,75,000 नकद
- लगभग 22.72 ग्राम सोने के आभूषण
- एक मोबाइल फोन
जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त संकल्प कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना फतुहा में कांड संख्या 174/2016 (धारा 147/149/341/323/423/506) एवं कांड संख्या 861/2022 (धारा 363/365) पूर्व से दर्ज हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:
- पुलिस निरीक्षक मुनन रामानी, सेक्टर-4 थाना
- विनोद कुमार, एसआईडी पटना
- स०अ०नि० अखिलेश्वर सिंह, सेक्टर-4 थाना
- स०अ०नि० भक्त टोप्पो, एसीएसटी थाना सेक्टर-4
- आरक्षी-1936 धनंजय राम, सेक्टर-4 थाना रिजर्व गार्ड
- आरक्षी-523 अभिनिश कुमार, एसआईडी पटना
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा खुद को अधिकारी या बैंक कर्मी बताकर संपर्क करने पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
