Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
नवनियुक्त कर्मियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र प्रदान
रांची, 24 अप्रैल 2026:
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास (HRD) विभाग के एमटीसी में नवनियुक्त सामान्य सहायक (T) कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समापन समारोह में एम. एफ. हक (महाप्रबंधक, HRD), कविता गुप्ता (महाप्रबंधक, NEE), विभा उरांव (महाप्रबंधक, प्रणाली) तथा सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कार्यक्षेत्र में लागू करने की प्रेरणा दी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था। उद्घाटन सत्र में एम. एफ. हक और कविता गुप्ता ने प्रतिभागियों को संवादात्मक और ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण अनुभव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत “Know Your Company” विषय पर सत्र से हुई, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली और संरचना की जानकारी दी गई।

पांच दिनों के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर प्रणाली के मूल सिद्धांत, MS Office, LibreOffice, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सहयोगी उपकरण, एआई एवं उभरती तकनीकों, इंट्रानेट एवं नेटवर्क की मूल बातें, LAN तथा लेखन अभ्यास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में डेस्कटॉप पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल से उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि होने के साथ-साथ संगठन में उनके करियर विकास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
सीसीएल द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों के माध्यम से कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता, पेशेवर क्षमता और उत्पादकता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाती है, जिससे संगठन की समग्र प्रगति को नई दिशा मिलती है।
