चित्रगुप्त महापरिवार की ‘सहभागिनी’ ने मनाया सावन मिलन महोत्सव

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बोकारो क्लब में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं से सजी शाम, महिलाओं ने बिखेरे रंग

बोकारो, 23 अगस्त: चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की महिला संभाग ‘सहभागिनी’ द्वारा बोकारो क्लब में सावन मिलन महोत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला समिति की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, विशिष्ट अतिथि आशा दत्त और मनिका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए रैंप वॉक, क्विज़ कॉन्टेस्ट, गीत-संगीत और कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शुभम रंजन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आपसी मेलजोल, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का संचार होता है। स्वागत भाषण महासचिव अर्पिता सिन्हा ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनीता प्रसाद द्वारा किया गया। रिचा, प्रीतम, नीरू श्रीवास्तव, सीमा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भैया प्रीतम, रमन सिन्हा, अरुण सिंह, प्रवीण कुमार, राज श्रीवास्तव और सुदीप सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही।