बीआईटी मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को: डॉ. अजीत कुमार मोहंती होंगे मुख्य अतिथि

Live ख़बर

–लाइव ख़बर नेशन || राजेश मोहन सहाय

परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष करेंगे मेधावियों को प्रेरित, स्नातक, परास्नातक और पीएचडी छात्रों को मिलेंगी उपाधियां

रांची, 8 अक्टूबर 2026: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में आगामी 10 अक्टूबर को 36वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस विशेष शैक्षणिक उत्सव में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। संस्थान के मेसरा परिसर में होने वाले इस आयोजन में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी।

दीक्षांत समारोह की रूपरेखा तय करने को लेकर संस्थान परिसर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश कुमार सिंह, दीक्षांत समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. टी. घोष, डॉ. मृणाल कुमार पाठक और डॉ. कृति अविषेक ने तैयारियों का ब्योरा साझा किया। अधिकारियों ने संस्थान की शैक्षणिक प्रगति और अनुसंधान उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. मोहंती विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए संबोधित करेंगे। वहीं संस्थान के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिसमें बीते वर्ष के शोध कार्यों, औद्योगिक गठबंधनों और तकनीकी विकास का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।

Verified by MonsterInsights