एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट
पटना/बाढ़; 14 सितम्बर : बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.श्रीकांत जिचकर की 73 वीं जयंती समारोह सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी के उप जिला शाखा में काफी हर्षोंल्लास के साथ सोसाईटी के चेयरमैन सह नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. श्रीकांत जिचकर की तैल चित्र पर रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों,साहित्यकारों,पत्रकारों तथा स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
मौके पर ही विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमैन सह नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनय कुमार ने डॉ. जिचकर की ब्यक्तित्व एवं कृतित्व चर्चा करते हुए कहा कि डॉ. श्रीकांत जिचकर अपने आप में एक संपूर्ण संस्थान थे, उन्होंनेआईएएस, आईपीएस,एमबीबीएस, एमडी, लॉ सहित कई विषयों में स्नातकोत्तर तथा डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त की थीं, जिसके कारण ही उनका नाम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में शामिल हुआ।
चेयरमैन विनय कुमार ने कहा कि डॉ. श्रीकांत जिचकर राज्यसभा सांसद,महाराष्ट्र सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री, विधायक और विधान पार्षद रहने के अलावा अनेक सामाजिक संस्थाओं के सूत्रधार भी रहे। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में करीब एक सौ से अधिक लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच कर दवाइयां और चश्मे का वितरण किया गया। जयंती समारोह सह स्वस्थ्य जागरूकता शिविर में साहित्यकारों और पदाधिकारियों की सराहनीय सहयोग की सराहना चेयरमैन विनय कुमार ने की। डॉ. श्रीकांत जिचकर जयंती समारोह सह स्वस्थ्य जागरूकता शिविर का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य सह वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि हेमंत कुमार ने करते हुए कहा कि डॉ.जिचकर की शैक्षणिक व प्रशासनिक उपलब्धियों को वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के समापन पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष सह चर्चित दन्त स्पेसलिस्ट डॉ.डी.बी.सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, साहित्यकारों, पत्रकारों सहित सभी गणमान्य अतिथियों के कार्यक्रम में सहयोग कर सफल बनाने के लिए सोसाईटी की ओर से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
