बांका एवं सिवान में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना की तैयारियों को लेकर एनटीपीसी एवं एनपीसीआईएल अधिकारियों की बैठक

Live ख़बर

एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

पटना 14 सितम्बर : बांका एवं सिवान में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना की दिशा में तैयारियों एवं प्रगति को लेकर नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( NTPC)एवं न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशनऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता एवं उपलब्धता, संभावित परियोजना स्थल तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एनटीपीसी (NTPC) द्वारा परियोजना के लिए भूमि संबंधी आवश्यकताओं एवं प्रस्ताव के संबंध में जानकारी साझा की गई। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने एनपीसीआईएल (NPCIL) केअधिकारियों को 19 सितंबर को सिवान का दौरा कर प्रस्तावित स्थल एवं उपलब्ध भूमि का जायजा लेने तथा परियोजना की संभावनाओं का स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिवान के दौरौली क्षेत्र सहित संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में एसबीपीडीसीएल (SBPDCL)के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल (IAS), बीएसपीजीसीएल (BSPGCL) के प्रबंध निदेशक विशाल राज (IAS),बांका के जिलाधिकारीअंशुल अग्रवाल (IAS), सिवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा (IAS) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Verified by MonsterInsights