पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बोकारो में बंटे 76 किलो देसी घी के लड्डू

Live ख़बर

– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

स्वामी सत्यकृष्ण महाराज ने बांटे लड्डू, बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा

बोकारो, 19 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बोकारो इस्पात नगर में विशेष उत्साह देखा गया। कृष्णा निधि आनंद आश्रम के संस्थापक पीठाधीश्वर स्वामी सत्यकृष्ण महाराज के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस पड़ाव और सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों, राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच 76 किलोग्राम शुद्ध देसी घी के लड्डू बांटे गए। इस दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों’ के नारे लगाए।

जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यकृष्ण महाराज ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में जुटा कर्मयोगी और ऋषितुल्य जननायक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण से लेकर वैश्विक मंचों तक अद्वितीय पहचान बनाई है। राम मंदिर निर्माण, काशी-केदारनाथ पुनरुद्धार और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच राष्ट्र-सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। 76 किलो लड्डू का वितरण देश के जननायक के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के उद्देश्य से किया गया।

Verified by MonsterInsights