डीवीसी कोनार में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य वार्ता आयोजित

Live ख़बर

-संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर, “आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” का दिया संदेश

बोकारो थर्मल, 23 सितंबर 2026। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं डीवीसी मुख्यालय के निर्देशानुसार बुधवार को डीवीसी कोनार परियोजना के सम्मेलन कक्ष में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के नेतृत्व तथा कोनार डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बैद्यनाथ मंडल की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

स्वास्थ्य वार्ता के दौरान डॉ. बैद्यनाथ मंडल ने आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम तथा दैनिक दिनचर्या में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारियों का उपचार करता है, बल्कि व्यक्ति को निरोगी बनाए रखने का प्राकृतिक मार्ग भी दिखाता है।

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि अनुशासित दिनचर्या, संतुलित खान-पान, नियमित योग और शारीरिक गतिविधियों को अपनाकर ही एक स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने विचार साझा किए। यह आयोजन “आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Verified by MonsterInsights