ईएसएल स्टील की वॉकथॉन में 500 से अधिक लोगों ने भरी सामाजिक सरोकार की दौड़

Live ख़बर

– लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

तय की गई हर किलोमीटर दूरी पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन, लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ समापन

बोकारो, 02 अक्टूबर 2026: वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर जीरो हंगर’ (#RunForZeroHunger) वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और सेहतमंद जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अभियान की खासियत यह रही कि प्रतिभागियों द्वारा तय की गई प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी के एवज में एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह सहायता नंद घर परियोजना और पशु कल्याण से जुड़ी पहलों के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस प्रकार फिटनेस को सीधे तौर पर सामाजिक मदद से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ व पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर बोकारो के एएसपी वेदांत शंकर और सियालजोरी के थाना प्रभारी रंजीत यादव भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वॉकथॉन का समापन लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ, जहां सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वॉकथॉन में कंपनी की सीएचआरओ श्यामली मिंज, सीएफओ प्रह्लाद रावत, पीआर एवं स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट हेड संजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सुरक्षा विभाग के कर्मियों ने बाजी मारी। वहीं युवाओं की श्रेणी में कर्मचारी प्रकाश कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र ओम सिंह ने चौथा और पन्नालाल चौरसिया के 15 वर्षीय पुत्र रूपेश चौरसिया ने छठा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि स्वस्थ समाज और भूखमुक्त भारत की दिशा में ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Verified by MonsterInsights