बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नेता, सौंपा एक माह का वेतन

Live ख़बर

-लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि, स्वास्थ्य मंत्री और जदयू कार्यकारी अध्यक्ष रहे मौजूद

पटना, 01 अक्टूबर 2026: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने मिलकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा।

राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से यह पहल की गई है। नेताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से प्रभावित जनता के साथ खड़े हैं। राहत कोष में दी गई इस सहायता राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दवाइयों और जरूरी सुविधाओं को पहुंचाने में किया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए सभी नेताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से बाढ़ पीड़ितों तक शीघ्र और प्रभावी मदद पहुंचाई जा रही है।

Verified by MonsterInsights