सीसीएल मुख्यालय में मनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Live ख़बर

-लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव

गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, सत्य और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प

रांची, 02 अक्टूबर 2026: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर प्रांगण में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की राह दिखाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों को दैनिक कार्यशैली और आचरण में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा ने कहा कि दोनों विभूतियों ने राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, जनसेवा और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी, जो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है। वहीं, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यस्थल पर पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के पालन पर जोर दिया, जिससे एक जवाबदेह और मजबूत संगठन का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों ने महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Verified by MonsterInsights