–लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव
पटना के आयकर गोलंबर पर आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर
पटना, 11 अक्टूबर 2026: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।

समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय मयूख और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जेपी को याद किया। इस दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
