– संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
देशरत्न मार्ग चौराहे पर स्थित आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रस्तुत किए भजन
पटना, 25 अगस्त: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.पी. मंडल की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहे पर स्थित स्व. बी.पी. मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्रियों एवं गणमान्य लोगों ने भी स्व. बी.पी. मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा भक्तिमय वातावरण में भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए।

