सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Live ख़बर

Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ विभिन्न आयु वर्गों में विजेता टीमों का हुआ सम्मान

जमुहार (रोहतास), 29 जुलाई। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार द्वारा आयोजित तथा गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के प्रायोजन में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक एरिना में हुआ। कई दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में बिहार और झारखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में के पी एस स्कूल ने डी पी एस रांची को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि धनबाद पब्लिक स्कूल दूसरे रनर-अप के रूप में सम्मानित हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग में आर एम एस स्कूल, रांची ने विद्या भारती चिन्मय स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में के पी एस स्कूल और थे वी एम श्यामली दूसरे रनर-अप रहे।

Follow this link to JOIN our WhatsApp Community

अंडर-17 बालक वर्ग में जी जी पी एस ने श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार और महाबोधि ट्री स्कूल, गया ने दूसरे रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में बोकारो पब्लिक स्कूल ने गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि शिक्षा निकेतन और ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल दूसरे रनर-अप रहे।

अंडर-14 बालक वर्ग में जी डी मदर्स एकेडमी ने सेंट पॉल स्कूल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार तथा डॉ. डी. वाई. पाटिल स्कूल, पटना दूसरे रनर-अप रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में अयप्पा पब्लिक स्कूल ने लोयोला हाई स्कूल, पटना को पराजित कर खिताब जीता। काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल और कराली स्कूल को दूसरे रनर-अप के रूप में सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता ने केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि युवा खिलाड़ियों के बीच अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द को भी नई ऊर्जा प्रदान की। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सीबीएसई, गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी, आयोजन समिति, सभी स्टाफ सदस्यों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन यादगार और सफल बन सका।

Verified by MonsterInsights