सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक

Live ख़बर

हिंदी के अधिकतम प्रयोग पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को किया गया सम्मानित

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

रांची | 11 जून, 2026

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के रांची स्थित मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की।

बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी तथा सीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक के आरंभ में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश ने राजभाषा से संबंधित संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग-प्रसार की स्थिति की समीक्षा की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी क्रियान्वयन संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हितधारकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को राजभाषा नीति के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा पत्राचार, टिप्पणियों और ई-ऑफिस कार्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग पर विशेष बल दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि ई-ऑफिस में उपलब्ध अनुवाद सुविधा का उपयोग कर हिंदी में टिप्पणियाँ करना अब पहले से अधिक सरल हो गया है।

बैठक के दौरान विगत तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट क्रियान्वयन और नवाचार के लिए कई विभागों को सम्मानित किया गया। इनमें आईईडी विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध, बरका-सयाल क्षेत्र, कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन और श्रमशक्ति विभाग शामिल हैं।

बैठक का समापन राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

JOIN US